इंडोनेशिया में आज जी20 शिखर सम्मेलन में PM नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध पर अपने विचार रखे
(India) इंडोनेशिया के बाली में आज जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो चुकी है. सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में विशेष रूप से रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध पर अपने विचार रखे. उन्होंने कहा, "मैंने बार-बार कहा है कि हमें यूक्रेन में युद्धविराम और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का रास्ता खोजना होगा. पिछली शताब्दी में द्वितीय विश्व युद्ध ने दुनिया में कहर बरपाया. उसके बाद शांति का मार्ग अपनाने का प्रयास किया गया. अब हमारी बारी है. कोविड के बाद के समय के लिए एक नई विश्व व्यवस्था बनाने का दायित्व हमारे कंधों पर है."

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।