RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की सरकारी बैंकों के सीईओ के साथ बैठक कल, डिपॉजिट की धीमी ग्रोथ पर होगी चर्चा
(India) भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास बुधवार को सरकारी बैंकों (Public Sector Banks) के चीफ एग्‍जीक्‍यूटिव ऑफिसर्स (CEO) के साथ बैठक करेंगे.
इस बैठक में धीमी जमा वृद्धि (Slow Deposit Growth) और लोन की ऊंची मांग को बनाए रखने से संबंधित मसलों पर चर्चा की जाएगी. आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, जमा राशि में सालाना आधार पर 10.2 प्रतिशत की तुलना में 9.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. जबकि लोन का उठाव एक साल पहले के 6.5 प्रतिशत की तुलना में 17.9 प्रतिशत बढ़ा गया है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।