गुजरात में इस बार दो चरणों में होगी वोटिंग, पहले चरण में सौराष्ट्र, कच्छ में दक्षिण गुजरात
(India) गुजरात में पहले चरण की 82 सीटों पर चुनाव कैंपेन के लिए पार्टी के 46 राष्ट्रीय व प्रादेशिक नेता कारपेट बॉम्बिंग स्टाइल में धुआंधार प्रचार करेंगे. गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, छह केंद्रीय मंत्री और छह अन्य राष्ट्रीय नेता एक ही दिन में 46 विधानसभा सीटों को कवर करेंगे, जबकि राज्य के नेता 36 सीटों पर प्रचार करेंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, असम के मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री समेत केंद्रीय मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों की पूरी फौज अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के लिए कैंपेन करते नजर आएंगे.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।