गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट कर सकती है 10,000 कर्मचारियों की छंटनी
(India) अमेरिका में एक के बाद एक टेक कंपनियों ग्लोबल आर्थिक संकट के मद्देनजर कर्मचारियों की छंटनी कर रही है. इस कतार में अल्फाबेट भी शामिल हो गई है. गूगल ( Google) की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) अपने 10,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है. मेटा (Meta), अमेजन (Amazon), ट्विटर ( Twiiter) और सेल्सफोर्स ( Salesforce) के बाद अल्फाबेट की छंटनी करने की बारी है. माना जा रहा है कि कंपनी अपने कुल वर्कफोर्स के 6 फीसदी बराबर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकती है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।