सेना PoK लेने को तैयार:आर्मी कमांडर ने कहा- सरकार बस आदेश दे
(India) इंडियन आर्मी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) पर कार्रवाई को तैयार है। इसके लिए बस सरकार के आदेश का इंतजार है। ये बातें सेना की उत्तरी कमांड के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहीं। उन्होंने कहा कि PoK के विषय पर संसद में प्रस्ताव पास हो चुका है। भारत सरकार जब भी आदेश देगी सेना अपनी पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ेगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 27 अक्टूबर को इन्फेंट्री डे पर जम्मू-कश्मीर के बडगाम पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा था, 'हमारा मकसद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को दोबारा हासिल करना है। सरकार 22 फरवरी 1994 को संसद में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव को लागू करना चाहती है, जिससे भारत से छीने गए गिलगिट और बाल्टिस्तान जैसे शेष हिस्सों को पाकिस्तान से हासिल किया जा सके।'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।