(India)
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राजस्थान में तैयारियों का दौर जारी है। इसी बीच राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कांग्रेस वार रूम में अहम बैठक होगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी जयपुर आ रहे है। बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश को लेकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।