स्कूलों की फीस बढ़ाने पर केजरीवाल सरकार ने DPS School की मान्यता की निलंबित
(India) दिल्ली सरकार ने डीपीएस रोहिणी की फीस बढ़ोतरी में मनमानी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी मान्यता निलंबित कर दी है। इसके साथ ही 2023-24 सत्र में इस स्कूल में नए दाखिले पर भी रोक लगा दी है। सरकार ने साथ ही साफ कर दिया है कि उसकी इस कार्रवाई का 2022-23 सत्र में पढ़ाई करने वाले छात्रों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि अगले शैक्षणिक वर्ष यानी 2023-24 में नए छात्रों का दाखिला मना कर दिया गया है। दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने बाकायदा इस बाबत एक आदेश जारी किया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।