(India)
एमसीडी के सभी 250 वार्ड के नतीजे आ चुके हैं। AAP को 134, BJP को 104, कांग्रेस को 9 और निर्दलीय के खाते में 3 सीटें आईं हैं। पिछली बार तीनों एमसीडी को मिलाकर 181 सीट जीतने वाली बीजेपी इस बार महज 104 सीटों पर सिमट गई। इस तरह एमसीडी में लगातार 15 सालों से चली आ रही उसकी सत्ता का अंत हो गया। आम आदमी पार्टी को पिछली बार 26 प्रतिशत वोट मिले थे जबकि इस बार उसका वोटशेयर 42 प्रतिशत है। यानी पिछली बार के मुकाबले 16 प्रतिशत ज्यादा। वोटशेयर के आंकड़ों के देखें तो संकेत मिलता है कि कांग्रेस से जो वोट छिटके हैं, उनमें ज्यादातर आम आदमी पार्टी के हिस्से आए हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।