दिल्ली एमसीडी में AAP की ऐतिहासिक जीत, 15 साल बाद MCD की सत्ता से भाजपा आउट; आप का चला झाडू
(India) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए बुधवार को मतगणना हुई है. आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव के नतीजों में बहुमत हासिल किया है. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के नतीजे बुधवार (7 दिसंबर) को घोषित किए गए हैं. एमसीडी चुनाव के लिए वोटों की गिनती बुधवार सुबह शुरू हुई थी. राज्य चुनाव आयोग ने कहा कि सभी 250 सीटों के लिए एमसीडी चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. आप (AAP) ने 134, बीजेपी (BJP) ने 104, कांग्रेस (Congress) ने 9 और निर्दलीय ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।