Bharat Jodo Yatra in Delhi: ये मोदी की नहीं, अडानी-अंबानी की सरकार, लाल किले से बोले राहुल गांधी
(India) कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' 108वें दिन शनिवार सुबह फरीदाबाद से होते हुए बदरपुर बॉर्डर के रास्ते दिल्ली में प्रवेश कर गई।
इस दौरान दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और यात्रियों का बदरपुर बॉर्डर पर जोरदार स्वागत किया।

इस यात्रा पार्टी नेताओं के साथ हजारों की तादाद कार्यकर्ता और लोग राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल होकर आश्रम
चौक होते हुए लाल किला जाकर समाप्त होगी। इस दौरान यह यात्रा 23 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। दिल्ली पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर लोगों को जाम से
बचने के लिए भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग वाले रास्तों से बचकर चलने की सलाह दी है।
बता दें कि, यात्रा साल के अंत में नौ दिन का ब्रेक लेगी और 3 जनवरी को फिर से दिल्ली से शुरू होगी। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा अब तक नौ राज्यों से
गुजर चुकी है और जनवरी के अंत तक जम्मू और कश्मीर में समाप्त होने वाली है। यात्रा अपने 108वें दिन पर है और नौ राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र
प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के 46 जिलों में लगभग 3,000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।