कराया गया था। समारोह में बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मौजूद रहे। यह कार्यक्रम दमोह जिले के आशीर्वाद गार्डन में आयोजित कराया गया।
समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने ईसाई धर्म छोड़ कर हिंदू धर्म अपनाया। समारोह में हिंदू धर्म में वापसी करने वालों का शुद्धिकरण कराने के लिए पुरोहितों के जरिये हवन
पूजन कराया गया। समारोह में कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सभी को शपथ दिलाई कि वे जीवन में दोबारा हिंदू धर्म छोड़कर किसी और मजहब को नहीं अपनाएंगे
पुरोहितों ने मंत्र पढ़ते हुए इन लोगों की हिंदू धर्म में घर वापसी कराई। समारोह में हिंदू धर्म की शपथ दिलाई गई। ईसाई धर्म छोड़कर फिर से हिंदू बने लोगों का कहना है की वे
भटक गए थे। उन्होंने हिंदू धर्म छोड़ दिया था लेकिन उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ है। अब सभी वापस हिंदू धर्म अपना रहे हैं। कार्यक्रम में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी
मौजूद रहे। धर्म वापसी कर हिंदू बने लोगों को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपना आशीर्वाद दिया। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल थे।
बागेश्वर धाम के कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यही तो बागेश्वर धाम का चमत्कार है। भोले-भाले सैकड़ों हिंदू भाइयों को लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने पर
मजबूर किया गया था लेकिन अब सभी बिना किसी लालच के वापस हिंदू धर्म में लौट आए हैं। इस से बड़ी बात क्या होगी। यही बागेश्वर धाम बाला जी का चमत्कार है। यही
कारण है कि विरोधी ताकतें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ लगी रहती हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।