AAP और एलजी की तकरार के बीच आज दिल्ली को मिलेगा नया मेयर
(India) दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार की ओर से भेजे गए मुकेश गोयल के नाम की जगह बीजेपी पार्षद सत्या शर्मा को प्रोटेम स्पीकर बनाया है. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव आज यानी शुक्रवार (6 जनवरी) को होना है. दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव से पहले उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बीजेपी नेता सत्या शर्मा को सदन का प्रोटेम स्पीकर बनाया है. उपराज्यपाल के इस फैसले आम आदमी पार्टी का विरोध किया है. वहीं, इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सियासी खींचतान भी शुरू हो गई है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।