भारत जोड़ो यात्रा का मकसद राहुल गांधी की PM उम्मीदवारी नहीं -कांग्रेस नेता जयराम रमेश
(India) कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा. 'यह भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करने के लिए नहीं है.' उन्होंने कहा कि यह एक वैचारिक यात्रा है, जिसका मुख्य चेहरा राहुल गांधी हैं. उन्होंने कहा कि यह भारत जोड़ो यात्रा किसी एक व्यक्ति की यात्रा नहीं हैं. करनाल के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेन्द्र सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ-साथ रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी हिस्सा लिया है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।