Kanjhawala Case: 6 महीने पहले भी हुआ था अंजलि का एक्सीडेंट, हवा में उछल गई थी स्कूटी
(India) अंजलि कांड से प्रश्नों के घेरे में आई दिल्ली पुलिस ने कुछ नए आदेश जारी किए हैं। रोहिणी जिले में एसएचओ, एटीओ और ब्रेवो सभी तीनों इंस्पेक्टर के लिए नए निर्देश जारी
किए गए हैं। शुक्रवार को जारी आदेश में कहा गया है कि रात को सभी तीनों इंस्पेक्टर अपने इलाके में गश्त करेंगे। साथ ही रात 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच अपनी लाइव
लोकेशन साझा करेंगे। इसके अलावा बिना डीसीपी की अनुमति के बिना थाना नहीं छोड़ेंगे। दर असल, अंजलि कांड में सभी पीसी आर कॉल रोहिणी इलाके में हुई थी। इसमें
रोहिणी जिले की पीसीआर वैन लाश लेकर घूम रही कार को ढूंढ़ने में असफल रही, जिसकी वजह से यह आदेश जारी किया गया है।

शनिवार को भी निधि के मामले की तारीख थी, लेकिन वह नहीं गई और उसके अधिवक्ता ने आवेदन लगाकर अगली तारीख ले
ली। शनिवार को ड्रग पैडलर के तौर पर उसकी तस्वीर सामने आई। आगरा कैंट स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज के पास चेकिंग के दौरान छह दिसंबर 2020 को राजकीय रेलवे
पुलिस ने दो युवकों और एक युवती को पकड़ा था। युवती ने अपना नाम निधि पुत्री स्वर्गीय सतपाल सिंह वाल्मीकि पता सुल्तानपुरी बताया था। युवकों ने अपने नाम समी उर्फ
माही (रानीखेड़ा, भाग्य विहार उत्तर पश्चिम दिल्ली) व रवि कुमार (गुरु योगराज पुरम, रानी खेड़ा दिल्ली) बताए थे। तीनों पर केस दर्जकर उन्हें जेल भेजा गया था। मामले में
31 जनवरी को पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट पेश की थी। निधि के बयान में केस डायरी में लिखा था कि वे तेलंगाना से गांजा लेकर आए थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।