गवर्नमेंट की ई मार्केटप्लेस [GeM] की रिपोर्ट आयी सामने,और लघु उद्योगो को भारत की अर्थवयवस्था में  मिल रही पहचान
(NewDelhi, NewDelhi) नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Micro And Small Enterprises:भारत में सार्वजनिक खरीद के लिए 2019 के बाद से किए गए कुल ऑर्डर का 55प्रतिशत से अधिक हिस्सा माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइजेज (MSE) के लिए था।गवर्नमेंट की ई मार्केटप्लेस [GeM] की रिपोर्ट सामने आयी जानकारी के मुताबिक, GeM पर कुल 2,57,263 करोड़ रुपये का ऑर्डर किया गया है।
इसमें से MSE का 55.2 प्रतिशत यानी कि 1,41,887 करोड़ रुपये का ऑर्डर है। दूसरी तरफ, महिलाओं के स्वामित्व वाले MSE ने 8 प्रतिशत यानी कि 11,373 करोड़ रुपये का ऑर्डर हासिल किया है। इन आंकड़ों के साथ ही सरकारी पोर्टल जीईएम से वस्तुओं और सेवाओं की खरीद चालू वित्त वर्ष में एक लाख करोड़ रुपये को पार कर गई है।GeM के सीईओ पी के सिंह ने कहा कि MSE के लिए सार्वजनिक खरीद नीति में वस्तुओं और सेवाओं की खरीद का 25 प्रतिशत और महिलाओं के स्वामित्व वाले MSE का 3 प्रतिशत अनिवार्य है।

इससे पता चलता है कि हाल के दिनों में छोटे और लघु उद्योगों को पहचान मिल रही है और भारत की अर्थव्यवस्था में इनका योगदान बढ़ रहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।