रामसेतु बने राष्ट्रीय धरोहर,सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर सरकार ने अदालत से करी समय की मांग
(NewDelhi, NewDelhi) Ramsetu : स्वामी की याचिका पर जवाब देने के लिए केंद्र सरकार ने अदालत से फरवरी के पहले हफ्ते तक समय मांगा है। मामले में सुनवाई अब फरवरी के दूसरे हफ्ते में होगी।भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने राम सेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग की है।

स्वामी ने अपनी याचिका में कहा कि सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने वादा किया था कि 12 दिसंबर 2022 तक जवाब दाखिल किया जाएगा, लेकिन अभी तक कोई हलफनामा दाखिल नहीं किया गया है।
इस पर मुख्य न्यायाधीश ने अदालत में मौजूद सॉलिसिटर जनरल से इसका जवाब माँगा | सॉलिसिटर जनरल ने जवाब दिया कि मामला विचाराधीन है और इस पर चर्चा चल रही है।

स्वामी ने मामले में सरकार द्वारा अपना रुख स्पष्ट करने में देरी के चलते कैबिनेट सचिव की उपस्थिति की मांग की है। हालांकि, मुख्य न्यायाधीश ने इस मांग को अस्वीकार कर दिया। स्वामी ने इससे पहले कहा था कि ये मामला आठ सालों से लंबित है, लेकिन सरकार जवाब देने की स्थिति में नहीं है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।