पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा - राहुल का सुरक्षा घेरा टूटा, संदिग्ध युवक जबरन गले लगा
(India) राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने शेड्यूल के मुताबिक इस समय पंजाब से गुजर रही है भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मंगलवार को राहुल गांधी की सुरक्षा में एक बड़ी चूक देखने को मिली होशियारपुर के दसूहा में एक व्यक्ति सुरक्षा घेरे को तोड़कर राहुल गांधी के करीब पहुंच गया और उन्हें जबरन अपने गले लगाने लग गया तभी सुरक्षाकर्मी और नेता एक्टिव हो गए और उस संदिग्ध व्यक्ति को वहां से तुरंत हटा लिया गया परंतु सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच राहुल गांधी तक पहुंचने वाला वह युवक कौन था और वह सुरक्षा घेरे को तोड़ने में कामयाब कैसे रहा बता दें कि राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस दो बार गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख चुकी है

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।