राजस्थान में टीचर्स के लिए 48,000 पदों पर निकली भर्तियां, 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार कर सकेंगे अप्लाई
(India) राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 48,000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके बाद 25 से 28 फरवरी तक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा| इसके लिए उम्मीदवार 19 जनवरी तक राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की साइट पर जानकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जिसमें रीट पास कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। इसलिए इस भर्ती में 40% अंकों की अनिवार्यता लागू नहीं होगी। वहीं परीक्षा के बाद कट ऑफ (राज्य स्तरीय मेरिट) के आधार पर अभ्यर्थियों का सिलेक्शन किया जाएगा। शिक्षकों की भर्ती पंचायती राज अधिनियम के तहत की जा रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।