छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना से मचा हड़कंप कोसीकलां स्टेशन पर रोकने से टला हादसा
(UTTARPRADESH, India) शनिवार सुबह ट्रेन नंबर 18238 अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के बी-4 कोच से धुँआ निकलने पर वह मौजूद लोगो में हड़कंप मच गया और यात्रियों को लगा कि ट्रेन में आग लग गई है।

इसकी जानकारी रेलवे के स्टाफ को दी गई। रेलवे स्टाफ द्वारा सुबह करीब 8 बजे कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी।एहतियातन ट्रेन को स्टेशन पर ही खड़ा कर दिया गया।

बताया गया है कि पहियों के ब्रेक शू से धुआं उठा रहा था।

रेलवे द्वारा कोच को ट्रेन से हटाया जा रहा है।उसकी जगह नया कोच लगाया जा रहा है। जैसे ही नया कोच लग जाएगा, उसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया जाएगा। ऐसे में ट्रेन के करीब चार घंटे तक लेट होने की बात कही जा रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।