कोरोना के बीच नोरोवायरस से हड़कंप, केरल के स्कूल में 19 बच्चे संक्रमित, कैसे होगा बचाव
(India) कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के बीच अब नोरोवायरस ने चिंता बढ़ा दी है। केरल के एर्नाकुलम जिले में 19 छात्र नोरोवायरस
से संक्रमित मिले हैं। ये सभी कक्कनाड इलाके में स्थित एक स्कूल में पढ़ते हैं। इनमें से कुछ के पेरेंट्स के भी संक्रमित होने की
आशंका को लेकर जांच की गई है। इन्फेक्शन के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्टूडेंट्स की ऑनलाइन क्लास शुरू कर दी गई है। कक्षा
1 से लेकर कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए ऑफलाइन स्कूल बंद कर दिया गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है।

नोरोवायरस काफी संक्रामक वायरस है जिसे 'स्टमक फ्लू' या 'विंटर वोमिटिंग बग' के रूप में भी जाना जाता है। दूषित भोजन, पानी और जमीनी सतह के जरिए यह वायरस फैल सकता है। ओरल-फेशियल रूट इसके फैल ने का सबसे बढ़ा मीडियम है। यह सभी
उम्र के लोगों को संक्रमित करता है और दस्त पैदा करने वाले रोटावायरस के समान है। क्रूज जहाजों, नर्सिंग होम, अन्य बंद जगहों पर इस बीमारी का प्रकोप सबसे आम माना जाता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।