(India)
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी भारत आए हैं। बुधवार को वे पीएम मोदी के साथ एक बैठक करेंगे, जिसमें दोनों देशों के बीच करीब 6 समझौते होने की उम्मीद हैं। इस बैठक में शामिल होने के लिए मिस्र के राष्ट्रपति सीसी के साथ एक उच्च स्तरीय| प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है, जिसमें 5 मंत्री और सीनियर अधिकारी शामिल हैं। मिस्र के राष्ट्रपति मंगलवार शाम 6 बजे भारत पहुंचे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर उनका देश में स्वागत किया। उन्होंने लिखा, राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी का भारत में गर्मजोशी से स्वागत है। हमारे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारत की आपकी ऐतिहासिक यात्रा सभी भारतीयों के लिए बेहद खुशी की बात है। कल हमारी चर्चा के लिए तत्पर हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।