देश के 17 राज्यों के 184 शहरों में  जियो ने शुरू की 5G सर्विस
(India) दिसंबर 2023 तक पूरे देश में मिलेगी सर्विस| रिलायंस जियो आज 50 और नए शहरों में 5G सर्विस लॉन्च की है। इसके साथ ही जियो की 5G सर्विस अब देश के 17 राज्यों के 184 शहरों में मिलने लगी है। इससे पहले रिलायंस ने मकर संक्रांति पर छत्तीसगढ़ के 3 शहरों राजधानी रायपुर, इंडस्ट्री हब दुर्ग और भिलाई में जियो ट्रू 5G सेवाएं शुरू की थीं। जियो की दिसंबर 2023 तक भारत के हर शहर में 5G सर्विस लॉन्च करने की योजना है। 5G सर्विस की लॉन्चिंग के बाद जियो यूजर्स को 'जियो वेलकम ऑफर' का इनविटेशन मिलना भी शुरू हो जाएंगे। इस ऑफर के तहत कस्टमर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा और 1Gbps तक की स्पीड मिलेगी, इसके लिए उन्हें कोई कीमत नहीं चुकानी होगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।