परीक्षा पे चर्चा- 27 जनवरी को 38 लाख स्टूडेंट्स पीएम मोदी से  करेंगे  संवाद, पिछले साल से दोगुने हुए रजिस्ट्रेशन
(India)
पिछले साल से दोगुने हुए रजिस्ट्रेशन, पीएम मोदी से संवाद करने के लिए देश भर के छात्र-छात्राओं में खूब उत्साह दिख रहा है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि परीक्षा पे चर्चा प्रोग्राम में शामिल होने के लिए 38 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अनुसार, इस साल पिछले साल की तुलना में रजिस्ट्रेशन कम से कम 15 लाख अधिक हैं। परीक्षा पे चर्चा का यह छठवां संस्करण है। यह प्रोगाम 27 जनवरी को राजधानी दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा पे चर्चा एक वार्षिक कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के साथ बातचीत करते हैं। आयोजन के दौरान, वह परीक्षा के तनाव और अन्य मुद्दों से संबंधित छात्रों के प्रश्नों का उत्तर भी देते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।