(India)
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मुताबिक, 38 लाख स्टूडेंट ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से 16 लाख से अधिक स्टेट बोर्ड से हैं। यह पिछले साल के रजिस्ट्रेशन से 15 लाख अधिक हैं। 2022 में 15.73 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। बता दें परीक्षा पे चर्चा एक वार्षिक कार्यक्रम है, जिसमें PM मोदी आगामी बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के साथ बातचीत करते हैं। आयोजन के दौरान, वह परीक्षा के तनाव और अन्य मुद्दों से संबंधित छात्रों के प्रश्नों का उत्तर भी देते हैं।शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस प्रोग्राम के लिए 20 लाख से अधिक प्रश्न प्राप्त हुए हैं। वहीं, NCERT ने परिवार के दबाव, स्ट्रेस मैनेजमेंट, हेल्थ और फिट कैसे रहें और करिअर सिलेक्शन जैसे विभिन्न प्रश्नों को इस चर्चा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।इस साल CBSE की 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे। 10वीं का लास्ट पेपर 21 मार्च को और 12वीं का लास्ट पेपर 5 अप्रैल को होगा। इस बार करीब 34 लाख से अधिक छात्रों ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।