'भारत जोड़ो यात्रा' में भारी भीड़ की उम्मीद, खरगे का अमित शाह को खत, सिक्योरिटी बढ़ाने की मांग
(India) मल्लिकार्जुन खरगे ने अमित शाह को लिखे पत्र में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी तादात में लोग शामिल हो रहे हैं. यह देश के लोगों की सुरक्षा का सवाल है. हालांकि, उन्होंने जम्मू कश्मीर पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि वह पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करना जारी रखेंगे जब तक राज्य में यात्रा होनी है. उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में यात्रा में काफी लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. 30 जनवरी को श्रीनगर में होने वाले समारोह में भी भीड़ हो सकती है. ऐसे में यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा दी जानी चाहिए.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।