Shark Tank show - अशनीर और उनकी पत्नी को BharatPe से कितनी मिलती थी सैलरी
(India) भारत पे (Bharatpe) के पूर्व को-फाउंडर अश्नीर ग्रोवर हैं और उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर कंपनी में हेड ऑफ़ कंट्रोल्स की भूमिका निभा चुकी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अश्नीर ने FY22 में कंपनी की तरफ से 1.69 करोड़ रुपये का वेतन लिया, उनकी पत्नी माधुरी को 63 लाख रुपये का भुगतान किया गया है.

पिछले साल की शुरुआत में वित्तीय आरोपों को लेकर इस जोड़े (अश्नीर-माधुरी) को फिनटेक यूनिकॉर्न से बाहर कर दिया गया था. पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहैल समीर को FY22 में 2.1 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था, जबकि अध्यक्ष और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पूर्व प्रमुख रजनीश कुमार ने 21.4 लाख रुपये का पारिश्रमिक प्राप्त किया था.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।