(India)
15वीं विधानसभा के चल रहे आठवें सत्र के तहत सदन की कार्यवाही आज भी सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ होगी। प्रश्नकाल में आज कई महत्वपूर्ण सवाल लगे हैं, वहीं आज राज्यपाल के अभिभाषण पर भी सरकार अपना जवाब सदन में देगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम 5 या 6 बजे राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के जरिए सरकार की ओर से जवाब देंगे। जवाब पेश करने के दौरान ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने सरकार का विजन भी पेश करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जवाब पेश करने के चलते सत्ता पक्ष के सभी विधायकों को आज सदन में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पहले नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया राज्यपाल के अभिभाषण पर अपना पक्ष रखेंगे। वहीं मुख्यमंत्री गहलोत के जवाब के बाद सदन की कार्यवाही 10 फरवरी सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी जाएगी। राज्यपाल के अभिभाषण पर 25 जनवरी से ही बहस चल रही है, सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक राज्यपाल के अभिभाषण पर अपना-अपना पक्ष रख रहे हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।