देश में अगले 3 सालों में कुल 400 वंदे भारत ट्रेनों को चलाने का प्लान
(India) रेलवे वंदे भारत ट्रेन के इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए कुल 75,000 करोड़ रुपये खर्च करेगा. इस पैसे से देश में वंदे भारत ट्रेन के कोच को तैयार किया जाएगा. रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि देश में अगले 3 सालों में कुल 400 वंदे भारत ट्रेनों को चलाने का प्लान है. ऐसे में इन ट्रेनों के कोचों का निर्माण के लिए चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री यानी आइसीएफ में होता है. रेलवे ने चेन्नई के अलावा हरियाणा के सोनीपत, यूपी के रायबरेली और महाराष्ट्र के लातूर में भी इन कोचों को बनाने का लक्ष्य बनाया है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।