(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक 2023 का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान 11 राज्यों में बायो फ्यूल E20 फ्यूल की शुरुआत भी होगी, जो 20% एथेनॉल से मिलकर बनता है। इसके अलावा PM सोलर एनर्जी से चलने वाले सोलर कुकिंग सिस्टम को भी लॉन्च करेंगे। एनर्जी वीक 6 फरवरी से 8 फरवरी तक चलेगा। जिन 11 राज्यों और UT में यह बायोफ्यूल मिलेगा उनमें दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब, दमन दीव और दादरा और नगर हवेली का नाम शामिल है। एनर्जी वीक के दौरान PM मोदी 20% एथेनॉल मिश्रण वाले E20 फ्यूल की शुरुआत करेंगे। E20 पेट्रोल की बिक्री 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में होगी। सरकार ने 2025 तक सिर्फ E20 फ्यूल की ही बिक्री का टारगेट रखा है। साथ ही PM पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारियों के लिए बनाई गई खास ड्रेस 'अनबॉटल्ड' भी लॉन्च होगी। इंडियन ऑयल ने प्लास्टिक बोतलों को रिसाइकल करके इस ड्रेस को तैयार किया है। इससे प्रदूषण कम होगा, गाड़ियां 35% कम कार्बन मोनोऑक्साइड बनाएंगी। आम आदमी को सस्ता ईंधन मिलेगा। एथेनॉल फसलों से बनेगा, इसलिए किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।