रेल मंत्रालय ने लॉन्च की  ई-कैटरिंग सर्विस,अब वॉट्सअप फूड डिलीवरी सिस्टम से मिलेगी भारतीय रेल यात्रियों को सुविधा
(DELHI, DELHI) भारतीय रेल मंत्रालय ने सफर के दौरान यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर ई-कैटरिंग सर्विस लॉन्च की है जिससे यात्री व्हाट्सअप्प के जरिये फूड का ऑर्डर दे सकेंगे। आपको बता दे की रेलवे ने यह सर्विस covid के दौरान बंद कर दी थी और अब सर्विस को और ज्यादा फायदेमंद बनाने के लिए यह पहल की गयी है |
रेलवे की इस सुविधा से यात्री ऑनलाइन ही पसंदीदा रेस्टोरेंट से अपना खाना ऑर्डर कर सकते है और आर्डर के दौरान ही यात्रियों को यह बता दिया जायेगा की आर्डर किस स्टेशन पर और कितनी देर में पहुंचेगा |
इस सर्विस की खास बात यह है की यह यात्रियों को बिना परेशानी के उनके सीट पर फ़ूड डिलीवर कर देगा | वही दूसरी और देखा जाए तो रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस योजना को जल्द ही नीति के तहत लागू करने की बात कही है |

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।