(India)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम में कुछ तकनीकी गड़बड़ी सामने आयी है. इसकी वजह से यूजर्स को इन प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सबसे पहले अमेरिका के यूजर्स ने इस संबंध में शिकायत की फिर धीरे-धीरे दुनिया के विभिन्न हिस्सों से लोगों ने इस मामले में कंप्लेन की. इस बाबत कई ट्विटर यूजर्स ने लिखा कि वे कोई भी पोस्ट नहीं कर पा रहे हैं. जैसे ही वे किछु लिखने की कोशिश कर रहे हैं, वहां एरर मैसेज शो हो रहा है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।