(DELHI, DELHI)
अमेरिका की कई बड़ी कंपनियों जिसमे अमेजन, गूगल, सेल्सफोर्स के बाद अब दिग्गज मास मीडिया एंड एंटरटेनमेंट कंपनी डिज्नी ने भी अपनी ग्लोबल वर्कफोर्स में छंटनी की बात कही है | रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने साफ - साफ कहा है की अब कंपनी अपने वर्क जोन में से 7000 एम्प्लॉइज को नौकरी से निकलेगी | वही दूसरी और कंपनी के सीईओ बॉब इगर ने छटनी का कारण बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को बताया है | उनका कहना है की अब डिज्नीअपने कोर ब्रांड्स और फ्रेंचाइजी पर ज्यादा फोकस करना चाहती है जिसके तहत कंपनी कॉस्ट में कटिंग करके स्ट्रीमिंग बिजनेस को प्रॉफिटेबल बना सके और नतीजे के तौर पर अपनी कॉस्ट में 5.5 बिलियन डॉलर, यानी करीब 45 हजार करोड़ रुपए की बचत कर सके | वही दूसरी और देखा जाए तोह अमेरिका में डिज्नी मीडिया कंपनियों के लिए एक बड़ा एडवर्टाइजर है, ऐसे में यदि कंपनी अपने सालाना मार्केटिंग खर्चे में एक बिलियन डॉलर की कटौती करती है तो मीडिया और दूसरी टेक कंपनियों पर भी इसका असर पड़ सकता है |
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।