(Bhopal, Bhopal)
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस अध्यक्ष चीफ कमलनाथ जी बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात करने के लिए बागेश्वर धाम पहुंचेंगे और साथ ही वहां स्थित हनुमान जी के दर्शन भी करेंगे | रिपोर्ट के मुताबिक जहां एक ओर कांग्रेस कमलनाथ को धार्मिक व्यक्ति बता रही है, तो वहीं दूसरी ओर उनके बागेश्वर धाम जाने पर सियासत में गरमा-गर्मी छाई है | हालांकि , कांग्रेस के ही कई नेता धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ अपनी धाक जमाये हुए है जिसे लेकर बीजेपी सरकार का कहना है की कमलनाथ बागेश्वर पहुंचकर प्रदेश से ऐसी टिप्पणियों के लिए माफी मांगें | वहीँ दूसरी ओर पिछले कुछ दिनों ने अपने ख़ास अंदाज़ और विवादास्पद बयानों के चलते चर्चा में रहे इंडियन एक्सप्रेस समूह के हिंदी अख़बार जनसत्ता ने छापा है कि धर्म गुरु धीरेंद्र शास्त्री ने संत तुकाराम को लेकर दिए अपने बयान पर माफ़ी मांग ली है |
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।