तुर्किये-सीरिया में 37 हजार से ज्यादा मौतें, अब भी लोगों को मलबे के नीचे से निकाला जा रहा है
(India) तुर्किये और सीरिया में खतरनाक भूकंप को आए 9 दिन हो गए हैं। इन दोनों देशों में अब तक 37 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र (UN) ने कहा है कि दोनों देशों में हुई त्रासदी से 70 लाख से ज्यादा बच्चे प्रभावित हुए हैं। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया है कि यह भूकंप यूरोप में 100 साल में आई सबसे बड़ी आपदा है। मंगलवार को सीरिया के राष्ट्रपति बशर-अल-असद ने तुर्किये के साथ लगी दो और बॉर्डर क्रॉसिंग खोलने की घोषणा की है। इसके जरिए UN भूकंप से जुड़ी राहत सामग्री सीरिया भेज पाएगा। अगले 3 महीने तक देशवासियों की मदद के लिए ये बॉर्डर खुले रहेंगे। 2011 में सीरिया में शुरू हुए सिविल वॉर के बाद पहली बार ये सीमाएं खोली गई हैं। तुर्किये और सीरिया में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं। अब भी लोगों को मलबे के नीचे से निकाला जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि 8 से 9 दिन बाद भी कई लोग जिंदा मिल रहे हैं। तुर्किये के हताय प्रांत में 26 साल की महिला को 201 घंटे बाद बचाया गया। इधर, अदीयमन शहर में 199 घंटे बाद 18 साल के युवक को रेस्क्यू किया गया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।