अडानी ग्रुप को एक रिपोर्ट के कारण 130 अरब डॉलर का झटका लगा
(India) गौतम अडानी की नेटवर्थ में भी 71 अरब डॉलर की भारी गिरावट आई है। लेकिन इसके बावजूद अडानी ग्रुप की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। के बाद अब अडानी ग्रुप पर नए आरोप लगे हैं। ये आरोप गौतम अडानी के बड़े भाई विनोद अडानी पर लगे हैं। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कर्ज के लिए ग्रुप के प्रमोटर की हिस्सेदारी एक बैंक में गिरवी रखी है। प्रमोटर के 24 करोड़ डॉलर के स्टेक को रूस के एक बैंक में गिरवी रखा गया है। दिलचस्प बात है कि फोर्ब्स की इस रिपोर्ट को Hindenburg Research ने ट्वीट किया है। विनोद अडानी दुबई में रहते हैं। Hindenburg Research की रिपोर्ट में गौतम अडानी का नाम 54 बार आया है जबकि विनोद अडानी का नाम 151 बार आया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।