जोशीमठ-बद्रीनाथ हाईवे पर करीब 10 से ज्यादा बड़ी दरारें देखने को मिली, यह दरारें जोशीमठ से मारवाड़ी के बीच 10 किमी तक फैली हुई हैं
(India) इधर, चमोली जिले के DM ने बताया कि एक जांच की एक टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच करने के बाद टीम अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौपेंगी। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने शनिवार को चार धाम यात्रा की घोषणा की है। केदारनाथ मंदिर 25 अप्रैल की सुबह 6.20 बजे भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद 27 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट सुबह 7.10 बजे खोले जाएंगे। ऐसे में यात्रा को देखते हुए यह काफी बड़ा खतरा माना जा रहा है। आशंका है कि इन इलाकों में दरारों की संख्या और बढ़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति (JBSS) के एक अधिकारी संजय उनियाल के मुताबिक यह खतरा काफी बड़ा है। चूंकि चार धाम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भक्त और श्रद्धालु बद्रीनाथ जाएंगे। उनके बद्रीनाथ पहुंचने के लिए यही एकमात्र रास्ता है। ऐसे में भू धंसाव और दरारों की वजह से उनकी जान पर बन सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय उनियाल ने बताया कि रेलवे गेस्ट हाउस के पास स्थित स्टेट बैंक की शाखा के सामने सड़क पर दरारें काफी बड़ी हैं। वहीं आगे जेपी कालोनी और मरवारी ब्रिज के पास भी इस तरह की दरारें देखी गई हैं। इसी प्रकार रविग्राम म्युनिसिपल वार्ड में जीरो बेंड के पास हाईवे धंस गया है। यहां रहने वाले प्रणव शर्मा ने बताया कि राजमार्ग पर वो दरारें जिसे बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ने भर दिया था, वो फिर से उभरने लगी हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।