(India)
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाली ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। दरअसल, SBI ने 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर मिलने वाली ब्याज दरों में 5 से 25 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर दिया है। अब SBI में FD कराने पर 3% से लेकर 7% तक ब्याज मिलेगा। SBI की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, FD पर नई ब्याज दरें 15 फरवरी से लागू हो गई हैं। SBI ने यह अनाउंसमेंट RBI के रेपो रेट में बढ़ोतरी करने के बाद की है। RBI ने 8 फरवरी को रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही अब रेपो रेट 6.25% से बढ़कर 6.5% हो गई है। SBI से पहले एक्सिस बैंक, ICICI बैंक और PNB समेत कई बैंक भी FD पर मिलने वाली ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर चुके हैं। नई ब्याज दरों के अनुसार, अगर अब आप SBI में 1 साल के लिए FD कराते हैं तो आपको सालाना 6.8% की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं 2 साल की FD पर बैंक सबसे ज्यादा 7% का ब्याज देगा। इसके अलावा 3 और 5 साल की FD पर 6.5-6.5% ब्याज मिलेगा। इसके अलावा SBI ने 400 दिन की एक स्पेसिफिक टेन्योर स्कीम भी शुरू की है। इस स्कीम में बैंक अपने कस्टमर्स को 7.10% का ब्याज दे रहा है। स्कीम 31 मार्च तक वैलिड रहेगी। SBI ने MCLR में भी 10bps की बढ़ोतरी की है। बैंक ने इससे पहले 13 दिसंबर को कुछ चुनिंदा टेन्योर के लिए FD पर ब्याज दर में 65bps की बढ़ोतरी की थी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।