(India)
2023 की ग्लोबल ग्रोथ में अकेले 15% का योगदान देगा। वहीं ग्लोबल ग्रोथ में इमर्जिंग मार्केट और डेवलपिंग इकोनॉमीज की हिस्सेदारी करीब 80% होने की उम्मीद जताई है। जॉर्जीवा ने कहा कि डिजिटाइजेशन ने दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को महामारी से बाहर निकाला। जॉर्जीवा ने एक इंटरव्यू में पीटीआई को बताया 'भारत का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि मार्च में समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में भारत 6.8% ग्रोथ रेट बनाए रखेगा। वित्त वर्ष 2023/24 (अप्रैल 2023 से मार्च 2024) के लिए हम 6.1% का अनुमान लगा रहे हैं, जो दुनिया की बाकी अर्थव्यवस्थाओं की तरह थोड़ा धीमा है, लेकिन वैश्विक औसत से काफी ऊपर है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।