मोबाइल फटा, बुजुर्ग का शरीर टुकड़े-टुकड़े हो गया:ब्लास्ट की वजहें
(India) 27 फरवरी को उज्जैन से 40 किमी दूर बड़नगर में 68 साल के बुजुर्ग की मौत मोबाइल फटने से हो गई। दयाराम बारोड़ घर में चार्जिंग पर लगे मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान उसमें ब्लास्ट हुआ।

जिससे बुजुर्ग के सिर से लेकर सीने तक के चीथड़े उड़ गए। एक हाथ भी पूरी तरह उड़ गया। घटनास्थल पर पुलिस को कोई विस्फोटक या ज्वलनशील सामग्री नहीं मिली है। ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन डिस्मेंटल कंडीशन में मिला है। बिजली पॉइंट भी पूरी तरह जला हुआ था।

ब्लास्ट की वजहें:

1. बैटरी गर्म हो जाए, फूल जाए या उसमें कोई गड़बड़ी हो जाए।

2. मोबाइल में शॉर्ट सर्किट हो जाए।

3. मोबाइल के हाई-एंड प्रोसेसर पर हीट सिंक न लगा रहे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।