(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (4 मार्च) को 'इन्फ्रास्ट्रक्चर और इन्वेस्टमेंट' पर पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित किया। इस दौरान नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को अर्थव्यवस्था की प्रेरक शक्ति मानती है और इससे भारत को 2047 तक एक विकसित देश बनने में मदद मिलेगी। PM मोदी ने कहा कि इस साल का बजट देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के विकास को नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर की मजबूती के साथ ही देश के सोशल इन्फ्रास्ट्रक्चर का भी मजबूत होना उतना ही आवश्यक है। PM ने कहा कि गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान, भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर और मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक का कायाकल्प करने जा रहा है। ये इकोनॉमिक और इन्फ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग को, डेवलपमेंट को इंटिग्रेट करने का बहुत बड़ा टूल है। उन्होंने कहा कि हम इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को देश की इकोनॉमी का ड्राइविंग फोर्स मानते हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।