(NewDelhi, NewDelhi)
विश्व बैंक के प्रेजिडेंट पद के लिए खड़े उम्मीदवार अजय बंगा आज से 2 दिवसीय भारत दौरे पर 23 और 24 मार्च को नई दिल्ली में रहेंगे | इस दौरान वे वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेशी मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। आपको बता दे की बंगा 1996 में सिटी ग्रुप के मार्केटिंग हेड बने। 2000 में सिटी फाइनेंशियल के प्रमुख नियुक्त किए गए। 2009 में मास्टरकार्ड के CEO बने और अपनी मार्केटिंग रणनीतियों से मास्टरकार्ड को युवाओं में इतना लोकप्रिय बना दिया कि यह स्टेटस सिंबल बन गया। 2016 में बंगा को पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया। अपनी इन खूबियों के चलते वर्ल्ड बैंक के वर्तमान प्रेसिडेंट के तौर पर नॉमिनेट होने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति हैं। वे भारत की विकास प्राथमिकताओं, विश्व बैंक और वैश्विक आर्थिक विकास चुनौतियां सहित कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, बंगा लर्नेट इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स का भी दौरा करेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।