रेलवे के AC-3 इकोनॉमी कोच का सफ़र हुआ सस्ता, किराये की घटती दरे देंगे सफर का डबल मज़ा
(NewDelhi, NewDelhi) AC इकोनॉमी कोच में ऑनलाइन या ऑफलाइन टिकट बुकिंग पर नई दरों के हिसाब से पैसा किया जायेगा रिफंड यात्री को 60-70 रुपए देने होंगे काम
रेलवे ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 22 मार्च 23 से AC 3-टियर इकोनॉमी क्लास का किराया कम करते हुए अब AC-3 टियर की तुलना में इकोनॉमी क्लास में यात्री को 60-70 रुपए कम देने होंगे। जिन यात्रियों ने पहले ही आज से आगे की डेट के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन टिकट बुकिंग की है, उन्हें नई दरों के हिसाब से पैसा रिफंड किया जाएगा। AC-3 इकोनॉमी कोच में भी चादर और कंबल दिए जाने लगे। अब रेलवे ने पुराने सिस्टम को फिर से लागू तो कर दिया है, लेकिन चादर और कंबल देने की व्यवस्था को वापस नहीं लिया गया है।AC -3 इकोनॉमी कोच की खासियत को बताते हुए रेलवे ने कहा की कोच में टॉयलेट को छोड़कर पूरी जगह सीट होती है , कोच की स्पीड 160 KM/h की रफ़्तार से चलती है , माइका और फइबर से कोच की फिनिशिंग की गयी है और एडवांस सस्पेंसन से ज़र्क और झटके भी नहीं लगते | लोगो की ज़रूरतों को देखकर ही इस कोच को डिज़ाइन किया गया है |

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।