ग्रामरली कंपनी के नए CEO बने राहुल रॉय चौधरी 1 मई से संभालेंगे कंपनी की कमान
(DELHI, DELHI) भारत मूल के निवासी राहुल रॉय चौधरी को वर्तमान CEO ब्रैड हूवर ने ग्रामरली सैन फ्रांसिस्को बेस्ड कंपनी का नया CEO बना दिया है | राहुल 1 मई से कंपनी के CEO पद की कमान संभालेंगे। आपको बता दे की यह कंपनी इंग्लिश राइटिंग असिस्टेंस सर्विस अवेलेबल कराती है। रिपोर्ट के मुताबिक ब्रैड हूवर ने अपने एक ब्लॉग में लिखा है की 'अब हम अपने प्रोडक्ट और बिजनेस को लेकर एक नए मोड़ पर हैं। अब हमें तेजी से बड़े पैमाने पर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस मोड़ पर आगे बढ़ने में नई लीडरशिप मददगार साबित होगी।12 साल तक ग्रामरली को संभालने के बाद अब मैं कंपनी में ग्लोबल हेड ऑफ प्रोडक्ट के पद पर काम कर रहे राहुल रॉय को यह जिम्मेदारी सौंप रहा हूं, जो 1 मई 2023 से CEO पद संभालेंगे। जानकारी के मुताबिक राहुल ग्रामरली में बीते 2 साल से ग्लोबल हेड ऑफ प्रोडक्ट के पद पर काम कर रहे हैं।उन्होंने मार्च 2021 में ग्रामरली जॉइन किया था। ग्रामरली में शामिल होने से पहले वे गूगल और अमेजन जैसी बड़ी कंपनियों में अहम पदों पर रह चुके हैं। वे गूगल में 14 साल तक रहे थे। उन्हें कंपनी में प्रोडक्ट मैनेजमेंट का वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया था। इस पद की जिम्मेदारी संभालने के दौरान ही राहुल ने मार्च 2021 में कंपनी छोड़ दी थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।