विंडो यूज़र्स के लिए ख़ुशी की खबर,मार्क जुकरबर्ग ने लॉन्च की व्हाट्सऐप डेस्कटॉप का लेटेस्ट वैरिएंट
(DELHI, DELHI) मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने विंडो यूज़र्स के लिए लोकप्रिय सेजिंग ऐप व्हाट्सऐप का नया अपडेट लॉन्च किया है | इस नए ऐप के जरिए डेस्कटॉप यूजर्स एक साथ मेक्सिमम 32 लोगों के साथ ऑडियो कॉल और एक साथ 8 लोग मिलकर वीडियो कॉल कर सकते है | जुकरबर्ग का कहना है की इस ऍप की खास बात यह होगी की यह मैसेजिंग, मीडिया और कॉल्स के लिए इंप्रूव्ड सिकिंग और नए फीचर्स अपडेशन के साथ एक साथ 4 डिवाइस में लिंक कर सकते हैं ताकि आपकी चैट आपके फोन के ऑफलाइन होने के बाद भी सिंक, एनक्रिप्टेड और फ्लोइंग रहे। हालांकि यह फीचर फिलहाल बीटा टेस्टिंग में है, बीटा यूजर्स ऐप को अपडेट करके अभी इस फीचर को यूज कर सकते हैं। व्हाट्सप्प के नए अपडेशन में पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP) मोड , एडमिन ग्रुप्स को बेहतर तरीके से कंट्रोल करने, ऑफलाइन होने के बाद भी सिंक, एनक्रिप्टेड और फ्लोइंग रहने जैसे फीचर्स ऐड किये गए है | रिपोर्ट के मुताबिक अब तक भारत में करीब 48.9 करोड़ वॉट्सऐप यूजर हैं जो की अपने डेली रूटीन में व्हाट्सप्प का इस्तेमाल करते है और अब नए अपडेशन के साथ कंपनी के प्रॉफिट स्केल को बढ़ते हुए देखा जा सकेगा |

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।