हिंडनबर्ग की नजर अब अडाणी से हटकर अमेरिकी कंपनी डॉर्सी की ब्लॉक इंक पर
(DELHI, DELHI) अमेरिका की हिंडनबर्ग रिसर्च कंपनी ने अडाणी ग्रुप के बाद अब ट्विटर के को-फाउंडर जैक डॉर्सी की कंपनी 'ब्लॉक Inc' के खिलाफ 23 मार्च गुरुवार को एक रिपोर्ट जारी की जिसमे उन्होंने यह आरोप लगाया है कि डॉर्सी की पेमेंट कंपनी ब्लॉक इंक ने अपने कंज्यूमर्स और सरकार के साथ फ्रॉड किया है। हिंडनबर्ग का कहना है की फ्रॉड के कारण ब्लॉक के शेयरों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बाद जैक डॉर्सी और टॉप एग्जीक्यूटिव जेम्स मैककेल्वे ने कलेक्टिवली 1 बिलियन डॉलर यानी करीब 8 हजार करोड़ रुपए के शेयर के स्टॉक बेच दिए। जहां एक तरफ ब्लॉक इंक जिन लोगों की मदद करने का दावा करती है वही हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने सिस्टमैटिक​ रूप से​​​​​​ उन्हीं लोगों का फायदा उठाया है।कंपनी ने अपने शेयर्स में 15 % तक की गिरावट को दिखा कर शॉर्ट-पोजिशन ले रखी है | शेयरों में गिरावट के कारण डॉर्सी की नेटवर्थ में 52.6 करोड़ डॉलर यानी करीब 4 हजार करोड़ रुपए की गिरावट आई है, जो मई के बाद से एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार, 11% की गिरावट के बाद अब उनकी नेटवर्थ 4.4 बिलियन डॉलर है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।