(NewDelhi, NewDelhi)
अमेरिका की बैंकिंग सेक्टर में चर्चित सिलिकॉन वैली बैंक के आर्थिक संकट से डूबने के कारण फर्स्ड सिटिजन्स बैंक और ट्रस्ट कंपनी ने बैंक को खरीद लिया है | संपत्ति के हिसाब से सिलिकॉन वैली बैंक अमेरिका का 16वां सबसे बड़ा बैंक है | रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के दिवालिया घोषित होने का कारण अमेरिका रिजर्व बैंक द्वारा बढ़ती ब्याज दरें और SVB द्वारा ख़रीदे गए अरबों डॉलर के बांड्स को बताया जा रहा है | बैंक के मुताबिक उसने कई सिक्योरिटीज को घाटे में बेच दिया | इस अफरातफरी के कारण बैंक के ग्राहकों ने पैसे निकालने शुरू कर दिये | इसी बीच बैंक की SVB फाइनेंशियल ग्रुप के शेयरों में 60 फीसदी तक की भरी गिरावट आयी और बैंक दिवालिया घोषित कर दी गयी | अंत में अमेरिका अथॉरिटीज ने इस बैंक को सीज कर दिया | यूएस फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन की जानकारी के मुताबिक अब SVB के डिपाजिट , लोन और ब्रांचेज जो की करीबन 286 बिलियन डॉलर को 16.5 अरब डॉलर के डिस्काउंट पर ख़रीदा है |
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।