(Indore, Indore)
29 मार्च यानी आज इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में बड़े हादसे की घटना सामने आयी है | हादसा रामनवमी के उपलक्ष पर मंदिर में करवाए हवन के दौरान हुआ | रिपोर्ट के मुताबिक घटनस्थल पर लोगो की भीड़ और 60 साल पुराने मंदिर की बावड़ी की छत हादसे का कारण बनी हुई है | मंदिर में कन्या पूजन का कार्येक्रम चल रहा था और इस दौरान 30 से ज्यादा लोग बावड़ी की छत पर बैठे थे तभी ज्यादा वजन होने की वजह से उसकी छत टूट गई और लोग नीचे गिर गए। 40 फीट गहरी बावड़ी में पुलिस ने रस्सियों से 20 लोगों को बाहर निकाल लिया और कुछ लोगों के फसे होने की आशंका अभी जताई जा रही है |वही दूसरी और 13 लोगों की मौत हो गई।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।