(NewDelhi, NewDelhi)
फाइनांसियल ईयर की शुरुआत के साथ ही सरकार ने आम जनता की राहत की तरफ अपना कदम बढ़ाया है | मार्च महीने में एलपीजी गैस सिलेंडर के कीमतों में बढ़ोतरी के बाद आज यानि 1 अप्रैल से सरकार ने गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की है | रिपोर्ट के मुताबिक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 92 रुपए सस्ता हुआ है , सरकार का कहना है की नई कीमते आज से ही बाजार में लागु हो जाएगी | हालांकि , घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया यानि 14 किलो के गैस सिलेंडर के रेट पिछले महीने की कीमतों की तरह ही स्थिर हैं। यह राहत केवल कमर्शियल सिलेंडर के उपभोक्ताओं को ही मिली है। देश के प्रमुख शहर दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 2028 रुपए , कोलकाता में 2132 रुपया , चैन्नई में 1980 रुपया और मुंबई में 2192 रुपया निर्धारित की है | महगांई की इस दौर में सरकार की यह नयी घोषणा आम जनता के लिए ख़ुशी की खबर नज़र आ रही है |
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।