(DELHI, DELHI)
मारुति सुजुकी की सबसे पॉपुलर कार आल्टो 800 को बंद कर दिया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में बताया गया है कि ऑटोमेकर कंपनी ने हैचबैक सेग्मेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार के प्रोडक्शन को रोक दिया है। आल्टो K10 को बाजार में लॉन्च करने के बाद कंपनी आल्टो 800 को अपग्रेड करने के लिए निवेश नहीं करना चाहती, इसलिए इस कार का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। आल्टो K10 की बढ़ती मांग भी आल्टो 800 को बंद करने का कारण बताया जा रहा है | वही आकड़ो की बात करे तो साल 2010 से अब तक कंपनी ने ऑल्टो 800 तकरीबनकी 17,00,000 यूनिट और ऑल्टो K10 की 9,50,000 यूनिट बेची हैं। यानी हर घंटे 100 कार की बाजार में बिक्री होती है । यह लंबे समय से देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक बनी हुई है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।