सोने चाँदी की कीमतों में आई चमक,सरकार ने आम जनता के लिए आप्शन के तौर पर  निकला गोल्ड बॉन्ड
(NewDelhi, NewDelhi) जहा एक तरफ सोने चाँदी के कीमत आसमान की ऊचाईया छु रही है वही दूसरी और आम जनता के लिए सोना हाथो से छूटता नज़र आ रहा है | रिपोर्ट के मुताबिक इस साल दस ग्राम सोने की कीमत 61000 हज़ार से ऊपर और चाँदी 71000 के पार पहुच चुकी है | महंगाई के इस दौर में आम जनता के बजट से ऊपर सोने की बढ़ती कीमते चिंता का विषय बनी हुई है | सोने में आई इस तेजी का कारण ग्लोबल मंदी की आशंका से सोने की डिमांड में आई तेजी को बताया जा रहा है। जहा एक तरफ सोने से बनी ज्वैलरी पर मेकिंग चार्जेस के साथ एक्स्ट्रा पैसे चुकाने पड़ते हैं। वही दूसरी तरफ सरकार ने सोने में निवेश का एक अच्छा ऑप्शन निकला है जिस पर आपको सरकार की तरफ से ब्याज भी मिलेगा | सोने में निवेश का दूसरा ऑप्शन है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड। ये एक सरकारी बॉन्ड होता है, जिसे सरकार समय-समय पर जारी करती है। इसमें निवेश के लिए डीमैट अकाउंट जरूरी होता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में इश्यू प्राइस पर हर साल 2.50% का निश्चित ब्याज भी मिलता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में आप 24 केरेट शुद्ध सोने में निवेश करते है | इस बांड की मैच्योरिटी पीरियड 8 साल की होती है और अगर निवेशक चाहे तो 5 साल बाद अपना पैसा निकलवा सकता है | सरकार के इस गोल्ड बांड में निवेश आम जनता के लिए बचत का एक अच्छा आप्शन है |

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।